तीसरी बार प्यार में होने की खबरों को लेकर सुर्खियों में आईं यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि क्रिस्टल डिसूजा हैं। टीवी की दुनिया में जीविका के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली क्रिस्टल का अंदाज अब पूरी तरह बदल चुका है। कभी सिंपल और सादगी भरी छवि के लिए पहचानी जाने वाली क्रिस्टल आज अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार से फैंस का दिल जीत लेती हैं। 36 साल की क्रिस्टल डिसूजा अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज से अक्सर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाती रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज आते ही वायरल हो जाते हैं। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस अपनी लुक्स नहीं, बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर प्यार में हैं। इससे पहले भी क्रिस्टल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थीं, जिनमें वह द देसी ब्लिंग के कंटेस्टेंट एपी के साथ नजर आई थीं। उन तस्वीरों में दोनों कभी एक-दूसरे को गले लगाते तो कभी बेहद करीब दिखाई देते नजर आए थे। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। यही नहीं, यह भी कहा गया कि अपने कश्मीरी बॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद क्रिस्टल को नया प्यार मिल गया है। हालांकि, इन खबरों पर एक्ट्रेस ने कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन अब उनकी एक नई तस्वीर ने एक बार फिर डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है।

---विज्ञापन---

दरअसल, क्रिस्टल डिसूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मिस्ट्री मैन के साथ एक रहस्यमयी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह उस शख्स की बांहों में नजर आ रही हैं। फोटो में क्रिस्टल ने बेहद प्यार भरे अंदाज में उस मिस्ट्री मैन का हाथ थाम रखा है और उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान भी दिखाई दे रही है। हालांकि, तस्वीर में उस शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ उसका हाथ और क्रिस्टल के साथ उसकी मौजूदगी ही दिखाई दे रही है। ऐसे में बिना चेहरा दिखाए इस तस्वीर को शेयर कर क्रिस्टल ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अब सोशल मीडिया पर लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर यह मिस्ट्री मैन कौन है और क्या वाकई क्रिस्टल की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है?