Actress Breakup Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर से सुर्खियो में छाई हुई हैं. दरअसल, इस समय कृति सेनन के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 'कॉकटेल 2' के लिए तारीफें बटोर रही एक्ट्रेस कृति सेनन की पर्सनल लाइफ में इस समय काफी उथल-पुथल मची हुई है. सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि कृति सेनन को प्यार में धोखा मिला है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि कृति के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कबीर ने उन्हें चीट किया है.
दरअसल, करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल कबीर की बाहों में झूमते और एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में कबीर किसी अनजान लड़की के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, तस्वीरों में कबीर और यह मिस्ट्री गर्ल को हाथों में ड्रिंक लेकर खूब एंजॉय करते हुए साफ-साफ देखा जा सकता हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…