बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी के बीच कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि दोनों आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए नया घर तलाश रहे हैं। हालांकि, कपल वहां किस वजह से पहुंचा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन तस्वीरों में कियारा व्हाइट कलर की लूज टी-शर्ट में नजर आईं। उनका कंफर्टेबल लुक फैंस को पसंद आ रहा है। वहीं, सिद्धार्थ के पैर पर प्लास्टर देखकर भी लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। हाल ही में एक्टर को शूटिंग के दौरान लिगामेंट इंजरी हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। 15 जुलाई 2025 को उनके घर बेटी सरायाह का जन्म हुआ। अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बीच फैंस उनके परिवार में आने वाली नई खुशियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।