टीवी के सबसे चर्चित स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। शो के ऑन एयर होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। केपटाउन में चल रही शूटिंग के बीच अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें सीजन के पहले तीन फाइनलिस्ट के नाम सामने आने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अविनाश मिश्रा इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं, जिन्होंने कथित तौर पर टिकट टू फिनाले अपने नाम किया है। उनकी फिटनेस, फोकस और शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें शुरुआत से ही मजबूत दावेदार बना दिया है। वहीं, फिनाले की रेस में दूसरा नाम टीवी एक्टर करण वाही का बताया जा रहा है। करण इससे पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ का हिस्सा रह चुके हैं और इस बार उनके अनुभव और दमदार प्रदर्शन की खूब चर्चा हो रही है। तीसरा नाम फरहाना भट्ट का सामने आ रहा है। फरहाना ने अपने हौसले और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा है। अंडरडॉग मानी जा रही फरहाना का फिनाले की रेस में शामिल होना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। हालांकि, इन तीनों नामों को लेकर अभी तक मेकर्स या चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल सोशल मीडिया और फैन पेजों पर इन दावों की चर्चा तेज है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी किसके नाम होती है।

---विज्ञापन---