Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 15वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. इसी बीच शो को लेकर एक शॉकिंग अपडेट सामने आया है. इस खबर ने शो के फैंस को मायूस कर दिया है. इस सीजन में जिस खिलाड़ी को सबसे मजबूत और एंटरटेनिंग माना जा रहा था अब उसके बाहर होने की खबर आ रही है. दरअसल सोशल मीडिया पर 'खतरों के खिलाड़ी 15' से ओरी के एविक्शन की खबरें फैल रही है. बता दें कि ओरी के एविक्शन की खबर उन्हीं की इंस्टाग्राम स्टोरी के वायरल होने के बाद से शुरू हुई है.
दरअसल, ओरी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इतने प्यारे लोग इतनी खूबसूरत यादें मैं आप सभी को बहुत याद करूंगा.' इसके साथ ही उन्होंने #खतरों के खिलाड़ी 15 भी लिखा. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…