Khatron Ke Khiladi 15: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 15 जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट पहले ही सामने आ चुकी है. वहीं, टीवी के सितारे भी रोहित शेट्टी के इस शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 15' के कंटेस्टेंट्स मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां से यह सभी सितारें शो की शूटिंग के लिए केपटाउन के लिए रवाना हो गए.
एयरपोर्ट पर सभी सेलिब्स का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला. सोशल मीडिया पर शो के कंटेस्टेंट्स के एयरपोर्ट लुक के वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर खूब से वायरल हो रहे हैं. एयरपोर्ट पर गौरव खन्ना का अंदाज काफी कूल और कॉन्फिडेंट नजर आया. इस दौरान गौरव खन्ना कैजुअल ट्रैवल लुक में काफी जच रहे थे. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…