अगर कोई पूछे कि "Zero से Hero" किसे कहते हैं, तो जवाब है Rocking Star Yash। आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले यश कभी सिर्फ ₹300 लेकर बेंगलुरु पहुंचे थे। न कोई फिल्मी बैकग्राउंड, न कोई गॉडफादर... सिर्फ एक बड़ा सपना और उसे पूरा करने की जिद। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनके पिता बस ड्राइवर थे और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद साधारण थी। बचपन से ही एक्टिंग का जुनून था, लेकिन एक्टिंग इंस्टीट्यूट की फीस तक भरने के पैसे नहीं थे। स्कूल में टीचर्स उन्हें मजाक में "Hero" कहकर बुलाते थे। बेंगलुरु पहुंचने के बाद उन्होंने थिएटर जॉइन किया, छोटे-मोटे काम किए और लगातार ऑडिशन दिए। रिजेक्शन मिले, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दिलचस्प बात ये है कि यश टीवी में काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन मजबूरी में उन्होंने टीवी शोज किए। वहां से कमाए पैसों को उन्होंने अपने लुक, ग्रूमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस पर खर्च किया। यही मेहनत उन्हें कन्नड़ फिल्मों तक ले गई और फिर KGF ने उनकी किस्मत बदल दी। Rocky Bhai का किरदार उन्हें Pan India Superstar बना गया। आज यश की गिनती देश के सबसे बड़े सितारों में होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके पास Audi, Mercedes-Benz और Range Rover जैसी लग्जरी कारें भी हैं। अब फैंस की नजर उनकी अगली फिल्म "Toxic" पर टिकी है। बस इंतजार है कि Rocky Bhai एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करें।

---विज्ञापन---