बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के कमबैक को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी। खबरें थीं कि मां बनने के बाद कैटरीना जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। हालांकि अब उनकी टीम ने इन सभी दावों को गलत बताते हुए फैंस की उम्मीदों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, 10 जून को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कैटरीना करीब ढाई साल के ब्रेक के बाद फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इन दिनों कई स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं और एक दमदार प्रोजेक्ट की तलाश में हैं। यहां तक कि उनके ओटीटी डेब्यू की भी अटकलें लगाई जा रही थीं। इन खबरों के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया और सोशल मीडिया पर कैटरीना के कमबैक को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। लेकिन अब अभिनेत्री की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इन सभी खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है। टीम की ओर से कहा गया कि कैटरीना के भविष्य के एक्टिंग प्लान्स को लेकर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ अटकलों और गलत जानकारी पर आधारित रिपोर्ट्स हैं, जिनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में साफ है कि फिलहाल कैटरीना एक्टिंग वर्ल्ड में वापसी के मूड में नहीं हैं। वह इन दिनों अपने बेटे विहान और परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हालांकि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह अपने ब्यूटी ब्रांड 'के ब्यूटी' के जरिए बिजनेस जगत में सक्रिय हैं।

---विज्ञापन---