इस वक्त बी-टाउन के रॉयल कपल करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ-साथ करिश्मा कपूर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में करीना के चिड़चिड़े रिएक्शन, लोलो यानी करिश्मा का अटपटा आउटफिट और सैफ का सेंसिबल अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। इन सब चीजों ने सोशल मीडिया यूजर्स को गॉसिप करने का एक और मौका दे दिया है। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो देखने के बाद जहां एक तरफ करिश्मा के आउटफिट को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, वहीं कुछ यूजर्स उन पर सैफ और करीना के सोलो मोमेंट को खराब करने का आरोप भी लगा रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की वेब सीरीज़ 'ब्राउन' की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित की गई थी, जिसमें पटौदी खानदान के बहू-बेटे और बी-टाउन के रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर भी शामिल हुए। अपनी साली साहिबा को सपोर्ट करने पहुंचे सैफ हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और डैशिंग नजर आए। वहीं अपनी बहन के इस खास दिन पर पहुंचीं करीना कपूर भी अपने रॉयल अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहीं।

हालांकि, जहां स्क्रीनिंग नाइट में सैफ और करीना के लुक और केमिस्ट्री पर फैंस दिल हारते नजर आए, वहीं सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर के आउटफिट को लेकर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। उनके लुक को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जिसने इस स्क्रीनिंग को और भी ज्यादा चर्चा में ला दिया है।

---विज्ञापन---