एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने बेटे के जन्म को एक महीना पूरा होने पर उसकी पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। नन्हे लाडले की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार उमड़ पड़ा है। दरअसल, 30 अगस्त को करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। फोटो में करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा के हाथों के बीच उनके नन्हे बेटे का छोटा सा हाथ नजर आ रहा है। कपल ने अपने बेटे का हाथ थाम रखा है और उसके हाथ में नंबर ‘1’ वाली कैंडल भी दिखाई दे रही है। तस्वीर पर “Happy 1 Month” लिखा हुआ है। हालांकि, इस तस्वीर में बच्चे का चेहरा नजर नहीं आ रहा, लेकिन उसके नन्हे हाथों की झलक ने ही फैंस का दिल जीत लिया। लोग करिश्मा और वरुण को उनके बेटे के पहले महीने की बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने 29 जुलाई 2026 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। कपल के घर बेटे का जन्म हुआ था। खास बात यह है कि उनका बेटा गुरु पूर्णिमा के दिन पैदा हुआ, जिसे दोनों ने अपनी जिंदगी का आशीर्वाद बताया था। बेटे के जन्म के कुछ दिनों बाद 1 अगस्त को करिश्मा और वरुण उसे अस्पताल से घर लेकर पहुंचे थे, जहां उनके पेट डॉग कोको ने भी नन्हे मेहमान का स्वागत किया था। वहीं, बेटे के एक महीने पूरे होने से एक दिन पहले वरुण बंगेरा ने अपना 40वां जन्मदिन भी मनाया। इस मौके पर करिश्मा ने पति के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए उनकी नई पापा वाली जर्नी को सेलिब्रेट किया। करिश्मा और वरुण ने 5 फरवरी 2022 को शादी की थी और अब बेटे के आने से उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है।

---विज्ञापन---