बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज 52 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती, स्टाइल और चार्म को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, उनकी सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा है। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद करिश्मा को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। करिश्मा ने महज 15 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखने का फैसला किया था। उस समय उन्हें सबसे बड़ा सपोर्ट अपनी मां बबीता कपूर से मिला। वहीं, शुरुआत में पिता रणधीर कपूर उनके इस फैसले के पक्ष में नहीं थे। करीना कपूर खान ने कई साल पहले अपनी बहन के संघर्ष को याद करते हुए बताया था कि करिश्मा ने अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी दर्द और रिजेक्शन झेले। करीना के मुताबिक, राज कपूर जैसे बड़े परिवार से होने के बावजूद करिश्मा को इंडस्ट्री में आसानी से मौका नहीं मिला। वह लगातार स्क्रीन टेस्ट देती थीं और कई बार रिजेक्ट भी हुईं। करीना ने बताया था कि उनकी मां बबीता ने अकेले ही दोनों बेटियों की परवरिश की और इस दौरान कई मुश्किलों का सामना किया। कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद साल 1991 में करिश्मा कपूर ने फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई। आज करिश्मा कपूर फिल्मों से दूर होने के बावजूद अपनी लोकप्रियता और खूबसूरती से लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

---विज्ञापन---