टीवी के फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी केमिस्ट्री को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उनके आलीशान घर की तस्वीरें और करण का शू कलेक्शन सुर्खियों में है। दरअसल, करण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उनका शानदार जूता कलेक्शन नजर आया। इसके बाद फैंस उनके घर की लग्जरी सुविधाओं को लेकर उत्सुक हो गए। करण और तेजस्वी मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में चार बेडरूम वाले आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर को करण ने खुद डिजाइन किया है। घर के एंट्री एरिया में खूबसूरत झूमर, कांच की अलमारियां और मार्बल फ्लोरिंग देखने को मिलती है। इस घर का सबसे खास हिस्सा करण का शू रूम है। बताया जाता है कि उनके जूतों के लिए चार अलमारियां हैं, जबकि तेजस्वी के जूते और सैंडल दो अलग अलमारियों में रखे जाते हैं। यहां डिजाइनर जूतों का खास ब्लिंग सेक्शन भी है। घर के लिविंग एरिया में बड़े सोफे, मॉडर्न लाइटिंग और खूबसूरत डाइनिंग टेबल है। वहीं, बालकनी से अरब सागर और बांद्रा-वर्ली सी-लिंक का नजारा दिखाई देता है। यहां एक प्राइवेट पूल, मिनी बार और बारबेक्यू स्टेशन भी है। इसके अलावा, बुकशेल्फ के पीछे छिपा बाथरूम इस घर को और खास बनाता है। करण और तेजस्वी अपने प्यारे डॉगी के साथ यहां रहते हैं।