Karan Kundrra और Tejasswi Prakash एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी नहीं, बल्कि करण का एक बयान है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में 'देसी ब्लिंग' शो में करण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कई बार उन्हें ऐसा लगता है जैसे वह तेजस्वी के पार्टनर नहीं, बल्कि उनके माता-पिता बन गए हैं। करण ने बताया कि तेजस्वी कई छोटी-छोटी जिम्मेदारियां उन पर छोड़ देती हैं, जिसकी वजह से उन्हें हमेशा उनकी चिंता रहती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर तेजस्वी कहीं से लौट रही हों और उन्हें लेने की जिम्मेदारी उनके ऊपर हो, तो पूरा तनाव उन्हीं पर आ जाता है। करण ने कहा कि कई बार उन्हें मैनेजर जैसी भूमिका भी निभानी पड़ती है। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि जब अभी से इतनी जिम्मेदारियां महसूस हो रही हैं, तो भविष्य में बच्चों के आने के बाद क्या होगा। करण का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

---विज्ञापन---