फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह बनी उनका एक ऐसा कदम, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। दरअसल, 28 मई की रात करण जौहर ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई बड़े बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया। इस लिस्ट में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और मनीष मल्होत्रा जैसे कई करीबी नाम शामिल थे। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोगों ने इसे बॉलीवुड का नया “कोल्ड वॉर” तक कहना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने अंदाज़ा लगाया कि शायद करण और उनके दोस्तों के बीच रिश्तों में दरार आ गई है, जबकि कुछ लोगों ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद करण जौहर ने खुद इस पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि यह किसी मनमुटाव का नहीं, बल्कि “डिजिटल डिटॉक्स” का हिस्सा है। करण ने लिखा कि वह सोशल मीडिया पर अपना समय और ऊर्जा बचाने के लिए सभी को अनफॉलो कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से इसे “नेशनल न्यूज” न बनाने की अपील भी की। करण के इस बयान के बाद साफ हो गया कि उनके और बॉलीवुड सितारों के रिश्तों में कोई समस्या नहीं है। यह फैसला सिर्फ मानसिक शांति और काम पर फोकस बनाए रखने के लिए लिया गया है।

---विज्ञापन---