मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए बॉलीवुड और टीवी सितारों का पहुंचना लगातार जारी है। 18 सितंबर को एकता कपूर के घर भी गणपति सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एकता कपूर हर साल अपने घर पर गणपति बप्पा का भव्य स्वागत करती हैं। इस बार भी उनके घर को गेंदे के फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था। अभिनेता गोविंदा अपने बेटे यश के साथ पहुंचे। रेड कुर्ते और व्हाइट पायजामे में उन्होंने पैपराजी के सामने पोज दिए और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। वहीं, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला भी एकता की गणपति पूजा में नजर आए। दोनों ने अलग-अलग पोज दिए। अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंचीं और रेड साड़ी में खूबसूरत लगीं। अली गोनी और जैस्मिन भसीन, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी इस जश्न का हिस्सा बने। इसके अलावा शिवांगी जोशी, मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना और श्रेया कालरा भी नजर आईं। एकता के पिता जितेंद्र, भाई तुषार कपूर और अभिनेता चंकी पांडे ने भी बप्पा के दर्शन किए। सितारों से सजे इस गणपति सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।