Kajol Maa Durga Puja: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म 'दृश्यम 3' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने भारत में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच अजय देवगन के ससुराल यानी एक्ट्रेस काजोल के मायके में हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया है. इस साल भी पूरा मुखर्जी परिवार मां दुर्गा की सेवा में जुट गया है.
जैसा कि सब जानते हैं कि नवरात्रि के मौके पर काजोल के मायके में ग्रैंड लेवल की दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होती हैं. हर साल मुखर्जी परिवार की तरफ से नॉर्थ बॉम्बे सरोजनी पंडाल में धूमधाम से मां दुर्गा का स्वागत किया जाता है. अब विजयदशमी तक मुखर्जी परिवार मां की भक्ति में डूबा नजर आएगा. 15 अक्टूबर को इस मौके पर मुखर्जी परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आए, जिसमें काजोल अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ इस जश्न में शामिल हुईं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…