Juhi Chawla के बेटे Arjun Mehta इन दिनों अपनी बड़ी उपलब्धि को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन ने दुनिया की प्रतिष्ठित Columbia University से ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, जिसके बाद जूही चावला बेहद गर्व महसूस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी का वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्जुन लाइट ब्लू ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहने कॉन्फिडेंस के साथ स्टेज की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। जैसे ही उनका नाम अनाउंस होता है, पूरा हॉल तालियों और चीयरिंग से गूंज उठता है। स्टेज पर अर्जुन को सम्मान लेते देख जूही चावला काफी इमोशनल दिखाई दीं। वीडियो शेयर करते हुए जूही ने लिखा, “Columbia Proud Graduation।” फैंस और सेलेब्स अर्जुन को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

---विज्ञापन---