टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माइल को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि हाल ही में एक वेकेशन के दौरान विलियम ने जेनिफर को प्रपोज किया, जिसे एक्ट्रेस ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।खबरों की मानें तो दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में शादी कर सकता है। हालांकि, अब तक जेनिफर या विलियम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।बताया जा रहा है कि जेनिफर अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहती हैं। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जा सकता है। वहीं विलियम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हैं और फाइनेंशियल सेक्टर में काम करते हैं।जेनिफर की पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में हुई थी, लेकिन 2014 में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद जेनिफर ने अपने करियर पर फोकस किया और टीवी इंडस्ट्री में कई हिट शोज दिए। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि एक्ट्रेस की जिंदगी में जल्द नया और खूबसूरत चैप्टर शुरू हो।

---विज्ञापन---