टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर ने 17 जुलाई को यूके में अपने इंटरनेशनल बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल के साथ एक प्राइवेट व्हाइट वेडिंग की है। बताया जा रहा है कि इस इंटीमेट सेरेमनी में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि, अभी तक जेनिफर या विलियम की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के दौरान जेनिफर काफी इमोशनल हो गई थीं। जैसे ही वेडिंग रिचुअल्स शुरू हुए, उनकी आंखें नम हो गईं। बताया जा रहा है कि तलाक के 12 साल बाद उन्हें अपना ड्रीम लाइफ पार्टनर मिला है, जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। वहीं, विलियम पूरे समारोह के दौरान उनके साथ खड़े रहे और हर पल उनका साथ निभाते दिखाई दिए। जेनिफर की एक करीबी दोस्त के मुताबिक, विलियम बेहद शांत, समझदार और केयरिंग इंसान हैं। इंडिया आने पर भी वह अक्सर जेनिफर के साथ समय बिताते थे। दोस्त का कहना है कि जेनिफर हमेशा ऐसा पार्टनर चाहती थीं जो उन्हें समझे, सम्मान दे और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाए। शादी के बाद अब फैंस को उनके इंडिया वेडिंग रिसेप्शन का इंतजार है। खबर है कि यूके से लौटने के बाद जेनिफर इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबियों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगी। बता दें कि यह जेनिफर की दूसरी शादी बताई जा रही है। इससे पहले उन्होंने 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं, विलियम इश्माएल सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं और बिजनेस डेवलपमेंट व ट्रेडिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं। अब सभी की नजर कपल की पहली ऑफिशियल वेडिंग फोटोज पर टिकी हुई है।

---विज्ञापन---