टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी व्हाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। शादी की तस्वीरों में जेनिफर सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं अपने पति विलियम इस्माइल के साथ वह रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस के साथ कई सेलेब्स भी कपल को बधाइयां दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर और विलियम इस्माइल ने लंदन में शादी की है। अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि शादी के बाद जेनिफर कहां रहेंगी। क्या वह मुंबई में अपनी जिंदगी आगे बढ़ाएंगी, गोवा में रहेंगी या फिर पति के साथ सिंगापुर शिफ्ट होंगी? बता दें कि जेनिफर के पति विलियम इस्माइल सिंगापुर के रहने वाले हैं और बिजनेस से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या जेनिफर विदेश में बसेंगी या फिर विलियम भारत आकर उनके साथ रहेंगे जेनिफर विंगेट अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। करोड़ों की संपत्ति की मालकिन एक्ट्रेस के पास मुंबई में आलीशान घर के साथ गोवा में भी एक लग्जरी प्रॉपर्टी है। गौरतलब है कि जेनिफर की पहली शादी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी, लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी कर ली। वहीं, जेनिफर ने अब 12 साल बाद अपनी जिंदगी में नई शुरुआत की है। फैंस उनकी नई जर्नी के लिए उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।

---विज्ञापन---