जाहन्वी कपूर की बहन और बोनी कपूर की लाडली बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ नए घर को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में अपना नया फ्लैट खरीदा है और जल्द ही इसमें शिफ्ट हो सकती हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, खुशी कपूर ने बांद्रा वेस्ट की 25वीं रोड स्थित समतादीप बिल्डिंग में यह फ्लैट खरीदा है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 63 लाख रुपये है। फ्लैट का एरिया लगभग 180 स्क्वायर फीट बताया गया है। वहीं, इस डील के लिए खुशी ने करीब 3.15 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है। प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर 2026 को हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशी ने यह फ्लैट फारूक चगला से खरीदा है। उनका नया घर बांद्रा वेस्ट जैसे पॉश और चर्चित इलाके में है, जहां कई बॉलीवुड सितारों के आलीशान घर मौजूद हैं। खुशी की पर्सनल लाइफ भी लगातार चर्चा में है। वेदांग रैना से ब्रेकअप के बाद उनके आकाश मेहता के साथ दोबारा रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।