जयपुर की प्रिंसेस गौरवी कुमारी सिर्फ शाही परिवार की सदस्य ही नहीं, बल्कि मॉडल, बिजनेसवुमन, पोलो प्लेयर और सोशल वर्कर भी हैं। अपने स्टाइलिश फैशन सेंस की वजह से वह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। गौरवी ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का ऐसा शानदार मेल पेश करती हैं, जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। उनके सबसे चर्चित लुक्स में ब्लैक साड़ी वाला लुक शामिल है। गोल्डन डिटेलिंग वाली इस साड़ी को उन्होंने ऑफ-व्हाइट बैकलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। मोतियों से बना पोटली बैग और नेल जूलरी ने उनके पूरे लुक को बेहद यूनिक और रॉयल टच दिया। वहीं, उनका पेस्टल ब्लू सिल्क टॉप और डेनिम शॉर्ट्स वाला आउटफिट भी काफी पसंद किया गया। लेस डिटेलिंग वाले सिल्क टॉप, ट्रेंडी स्टोल और ब्राउन बैग के साथ उन्होंने क्लासी और कैजुअल फैशन का शानदार कॉम्बिनेशन पेश किया। इसके अलावा स्काई ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस, मैचिंग स्कार्फ और व्हाइट स्नीकर्स में उनका समर लुक भी काफी आकर्षक नजर आया। राजस्थानी विरासत की झलक उनके ग्रीन लहंगा-चोली लुक में देखने को मिली, जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉयडरी, माथे का टीका और सिर पर दुपट्टे ने उन्हें रॉयल लुक दिया। गौरवी कुमारी का सबसे चर्चित लुक कान्स 2026 में देखने को मिला। उन्होंने अपनी दादी महारानी गायत्री देवी की गुलाबी सीक्विन साड़ी पहनी, जिसे डिजाइनर प्रबल गुरूंग ने फ्यूजन गाउन का रूप दिया था। मल्टी-लेयर पर्ल नेकलेस, स्टेटमेंट चोकर, सॉफ्ट न्यूड मेकअप और जिमी चू हील्स के साथ उनका यह रॉयल लुक दुनियाभर में खूब सराहा गया।