---विज्ञापन---

Israel-Iran War का TV पर हुआ तगड़ा असर, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट पर भड़के Hina Khan के पति

Israel-Iran War: हिना खान के पति रॉकी जैसवाल ने बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के लिए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Mar 3, 2026 19:23
Share :

---विज्ञापन---

Israel-Iran War: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट रही फरहाना भट्ट एक बार फिर कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई हैं. हाल ही में फरहाना ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया था. फरहाना ने कहा कि वह हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगी, और खामेनई की मौत की खबर सुनने के बाद वो पूरी रात सो नहीं पाई. अब फरहाना का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसके लिए इंटरनेट यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच हिना खान के पति रॉकी जैसवाल ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

रॉकी जैसवाल ने बिना नाम लिए फरहाना भट्ट को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा दिया. रॉकी जायसवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखा, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप किसकी मौत का दुख मना रहे हो, जब तक आप इसके बारे में पब्लिकली नहीं कहते. अगर आप पब्लिकली कह रहे हो कि आप किसी की मौत से दुखी हो, तो मैं आप पर कमेंट कर सकता हूं. मैंने इस दुख मनाने वालों में किसी इंडियन के लिए इतना प्यार या आंसू कभी नहीं देखा. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

First published on: Mar 03, 2026 07:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.