Isha Koppikar Maha Ashtami Ardhanarishwar Puja: बॉलीवुड फिल्मों से लगभग दूर हो चुकी एक्ट्रेस ईशा कोपिकर एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं. दरअसल, ईशा ने महाष्टमी के मौके पर अपने घर पर अर्धनारीश्वर पूजा की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस समय हर जगह वायरल हो रहे हैं. जैसे ही ईशा ने अपने घर की अर्धनारीश्वर पूजा और किन्नर पूजन के वीडियो शेयर किए, वे पूरे इंटरनेट पर फैल गए. इन वीडियो में एक्ट्रेस ईशा कोपिकर किन्नर समाज के लोगों का आदर-सत्कार करते हुए उन्हें घर में बुलाती हैं. इसके बाद ईशा एक-एक करके सभी को तिलक लगाती हैं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं. फिर एक्ट्रेस सभी को नारियल और उपहार देकर उनका सम्मान करती हैं.

इस खास मौके पर ईशा की बेटी भी उनके साथ मौजूद नजर आई. इस सबके बाद सभी ने मिलकर माता रानी के जयकारे लगाए और फिर गरबा शुरू हुआ. पूजा-पाठ के बाद ईशा गरबा, भक्ति, संगीत और उत्साह के रंग में रंगी नजर आईं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस पूरी तरह से ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं. ईशा ने ग्रीन कलर की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…