एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी जिंदगी के नए फेज को एंजॉय कर रही हैं। करण सिंह ग्रोवर से शादी टूटने के लंबे वक्त बाद जेनिफर ने प्यार को दूसरा मौका दिया और जुलाई में सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से दूसरी शादी की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी ड्रीमी क्रिश्चियन वेडिंग की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। शादी के बाद से ही जेनिफर की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि फिलहाल वह मां बनने की कोई प्लानिंग नहीं कर रही हैं। अपनी अपकमिंग OTT सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं जेनिफर ने फैमिली प्लानिंग को लेकर कहा कि उनके और विलियम के बीच अभी इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है। शादी के बाद जिंदगी में आए बदलावों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में ज्यादा कुछ नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ शादी की है और बाकी सब पहले जैसा ही है। जेनिफर ने यह भी बताया कि वह जिंदगी में बैलेंस बनाकर चलना पसंद करती हैं और अपने काम से जुड़े लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखना उनके लिए जरूरी है। बता दें कि जेनिफर के पति विलियम सिंगापुर में रहते हैं, इसलिए एक्ट्रेस को काम के सिलसिले में मुंबई और सिंगापुर के बीच ट्रैवल करना पड़ता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर जल्द ही रेंसिल डिसिल्वा की मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान और अनूप सोनी भी हैं। यह सीरीज 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।