रियलिटी शो 'लॉकअप' में आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। लेटेस्ट एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ती दिख रही है। कई दर्शक अब उनके एविक्शन की मांग भी कर रहे हैं। शो की शुरुआत से ही आकांक्षा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में रही हैं। पहले उन्होंने अपने तलाक का खुलासा किया, फिर अपनी सेक्शुएलिटी को लेकर बयान दिए। इसके बाद भी वह कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को शो के कंटेंट का हिस्सा बनाती नजर आईं, जिस पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अब लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसा बयान दिया जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया। शो में बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को प्रेग्नेंट बताया और वरुण को बच्चे का पिता कह दिया। इसके बाद घर के अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी इस बातचीत में हिस्सा लिया। हालांकि, शो में इसे मजाक के तौर पर पेश किया गया, लेकिन दर्शकों के एक वर्ग को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पूरे घटनाक्रम को सिर्फ टीआरपी बटोरने की कोशिश बताया। कुछ ने आकांक्षा के गेम प्लान की आलोचना की, जबकि कुछ दर्शकों ने उनके व्यवहार को ओवरड्रामैटिक और परेशान करने वाला बताया। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, कुछ फैंस ने वरुण को भी सलाह दी है कि वह इस तरह के विवादों से दूर रहकर अपने गेम पर ध्यान दें।

---विज्ञापन---