आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 92 रनों से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली। लेकिन इस हाईवोल्टेज मुकाबले से ज्यादा चर्चा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वायरल रोमांटिक मोमेंट्स की हो रही है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। धर्मशाला स्टेडियम में अनुष्का शर्मा पहली बार इस सीजन विराट और RCB को चीयर करने पहुंचीं। फ्रंट रो में बैठीं अनुष्का पूरे मैच के दौरान टीम को सपोर्ट करती नजर आईं। कैमरों ने उनके हर एक्सप्रेशन को कैद किया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मैच के दौरान अनुष्का सिर्फ चीयर करती ही नहीं दिखीं, बल्कि भगवान का नाम जपते हुए भी नजर आईं। वायरल तस्वीरों में वह “नाम जाप काउंटर रिंग” पहने दिखाई दीं। कई बार वह आंखें बंद कर प्रार्थना करती और हाथ जोड़कर भगवान से टीम की जीत की दुआ मांगती दिखीं। फैंस को उनका ये भक्ति भाव बेहद पसंद आया। वहीं RCB की जीत के बाद विराट कोहली सीधे मैदान से दौड़ते हुए स्टैंड्स में पहुंच गए और अनुष्का को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया। दोनों के ये लवी-डवी और रोमांटिक मोमेंट्स सोशल मीडिया पर छा गए हैं। फैंस इस कपल को “पावर कपल” और “बेस्ट कपल” बताते हुए जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---