बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी के बाद अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं। 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने के बाद कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया, जिसकी इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खुद अंशुला कपूर ने भी अपने फैंस के साथ इस खास शाम की कई झलकियां साझा की हैं। वायरल वीडियो में अंशुला और रोहन के साथ अर्जुन कपूर भी पार्टी को खुलकर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। तीनों को हिमेश रेशमिया की लाइव सिंगिंग पर गुनगुनाते और मस्ती करते देखा जा सकता है। वहीं, नवविवाहित जोड़ा डांस फ्लोर पर रोमांटिक अंदाज में थिरकता दिखाई दे रहा है, जिसकी वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है। रिसेप्शन की सबसे बड़ी हाईलाइट रही हिमेश रेशमिया की लाइव परफॉर्मेंस। अपनी शानदार आवाज और सुपरहिट गानों से उन्होंने पूरी महफिल को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों ने भी ग्रुप डांस के जरिए कपल को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। अंशुला और रोहन भी इन परफॉर्मेंस को मुस्कुराते हुए एन्जॉय करते नजर आए। रिसेप्शन के बाद हुई कॉकटेल पार्टी में भी अंशुला कपूर का स्टाइलिश अंदाज चर्चा में रहा। व्हाइट टी-शर्ट और रेड स्कर्ट में वह हाथ में ड्रिंक लिए बेहद एक्साइटेड और खुश नजर आईं। अंशुला द्वारा शेयर किए गए ये इनसाइड वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

---विज्ञापन---