Closeness with Orry: बॉलीवुड का पटौदी खानदान एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है. इस बार ये खानदान सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह, उनके बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान और बी टाउन के वायरल कंटेंट क्रिएटर ओरी की वजह से चर्चा में हैं. फिलहाल, ओरी ने सारा और इब्राहिम समेत उनकी मां अमृता सिंह के खिलाफ जमकर हल्ला बोला है. सारा के करियर और उनकी फ्लॉप फिल्मों का मजाक उड़ाने के बाद ओरी ने उनकी मां अमृता पर निशाना साधा था.
बॉलीवुड गॉसिप के गलियारों में सुगबुगाहट है कि इस पूरे झगड़े की जड़ ओरी और इब्राहिम की दोस्ती है. कहा जा रहा है कि ओरी संग इब्राहिम की नजदीकियां ही इस पूरे क्लेश की वजह बनी हैं, जिसे अब खुद ओरी ने सोशल मीडिया पर एक तमाशे का रूप दे दिया है. इंडस्ट्री इंसाइडर्स के मुताबिक, जब सारा के कॉलेज फ्रेंड रहे ओरी इब्राहिम के भी अच्छे दोस्त बन गए तब अमृता की चिंता बढ़ने लगी. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---