बॉलीवुड की महारानी उर्फ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्मी गलियारों में ये चर्चा तेज़ी से हो रही है कि 40 साल की हुमा अब जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली हैं।

हुमा कुरैशी की शादी की खबर सामने आते ही जहां फैंस खुशी से झूम उठे हैं, वहीं लोगों के मन में कई सवाल भी उठने लगे हैं। आखिर शादी कैसे होगी? क्या 40 साल की हुमा कुरैशी निकाह कर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी, या फिर अपने हिंदू मंगेतर रचित सिंह के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों का रिश्ता जोड़ेंगी? बता दें कि हुमा कुरैशी के मंगेतर रचित सिंह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के फिटनेस ट्रेनर हैं और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। गौर करने वाली बात है कि साल 2025 के सितंबर महीने में हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने सीक्रेट एंगेजमेंट कर ताउम्र का रिश्ता जोड़ लिया था।

---विज्ञापन---