बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस हिना खान और रुबीना दिलैक भी आमने-सामने नजर आई हैं। दोनों ने अपने नए यूट्यूब शो 'द पॉइंट ऑफ व्यू' में आमिर खान की पर्सनल लाइफ और सेलिब्रिटी इमेज को लेकर खुलकर बात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो में चर्चा हुई कि क्या किसी बड़े स्टार की निजी जिंदगी का असर उसके करियर और फैंस की सोच पर पड़ता है। इस मुद्दे पर हिना और रुबीना की राय अलग-अलग दिखाई दी। रुबीना दिलैक का कहना था कि किसी भी स्टार की पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों को जज नहीं करना चाहिए और उनके काम व उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं हिना खान ने कहा कि समाज में बार-बार शादी को लेकर अलग नजरिया है और आम लोगों के बीच इसे लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। हिना ने यह भी साफ किया कि उनका मकसद आमिर खान को जज करना नहीं है, बल्कि वह समाज की सोच पर बात कर रही थीं। बातचीत के दौरान रुबीना ने हिना की बात से असहमति जताई और कहा कि किसी की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करना सही नहीं है। वहीं रॉकी जायसवाल ने भी तलाक और शादी को लेकर समाज की सोच पर अपनी राय रखी। एपिसोड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग हिना की बात का समर्थन कर रहे हैं, तो कई रुबीना की सोच को सही बता रहे हैं।

---विज्ञापन---