बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को दुनिया से अलविदा कहे एक साल बीत चुका है, लेकिन उनकी यादें आज भी पत्नी हेमा मालिनी के दिल में ताजा हैं। धर्मेंद्र की पहली डेथ एनिवर्सरी पर हेमा एक बार फिर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। हेमा ने बताया कि एक साल बीतने के बावजूद उन्हें धर्मेंद्र को खोने का दर्द आज भी उतना ही महसूस होता है। धर्मेंद्र सिर्फ उनके पति नहीं, बल्कि दोस्त, मार्गदर्शक, ताकत और उनकी पूरी दुनिया थे। उनके बिना जिंदगी बेहद खाली लगती है। अपने इस पोस्ट में हेमा ने भगवद गीता का भी जिक्र किया। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी हिंदी सिनेमा की चर्चित लव स्टोरीज में शामिल रही है। दोनों ने साल 1980 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। बता दें कि धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। शोले, चुपके-चुपके और सीता और गीता जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 89 साल की उम्र में उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा लगा था। आज उनकी पहली बरसी पर हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।