'लॉकअप सीजन 2' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। एक तरफ अपूर्वा मुखर्जी की वाइल्ड कार्ड एंट्री और श्रेया कालरा के साथ होने वाला हाई-वोल्टेज क्लैश चर्चा में है, लेकिन इन सब पर भारी पड़ गई है शिवांगी और हर्षद की बदलती इक्वेशन। हालिया एपिसोड में जब शिल्पा शिंदे ने दोनों को बार-बार "लव बर्ड्स" कहा, तो हर्षद का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि शिवांगी उनके लिए बहन जैसी हैं। हर्षद ने कहा, "मैं शिवांगी से वैसा ही प्यार करता हूं जैसा अपनी बहन, मम्मी और पापा से करता हूं।" इतना ही नहीं, उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स से भी सवाल किया कि क्या किसी ने उन्हें कभी कोई गलत हरकत करते देखा है। वहीं शिल्पा ने बिना बहस बढ़ाए पूरे मामले को शांत रहने की कोशिश की। अब इस पूरे ड्रामे के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। किसी यूजर ने लिखा, "अभी तक समझ नहीं आया कि ये रिश्ता क्या कहलाता है।" दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, "इधर भी स्टार प्लस चालू कर दिया।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "अगर कुछ है ही नहीं, तो इतना ट्रिगर क्यों हो जाते हो?" दिलचस्प बात ये भी है कि जहां हर्षद इस मुद्दे पर काफी एग्रेसिव नजर आए, वहीं शिवांगी शो में कई बार अपनी रिलेशनशिप, सगाई और फ्यूचर मैरिज को लेकर इमोशनल होती दिखीं। इसी वजह से दर्शकों के मन में सवाल और भी बढ़ गए हैं। अब हर किसी की नजर आने वाले एपिसोड्स पर है कि क्या ये बहन वाला कनेक्शन कायम रहेगा या फिर इस रिश्ते की कहानी एक और नया ट्विस्ट लेने वाली है।

---विज्ञापन---