चौथी बार दूल्हा बनेंगे हार्दिक पांड्या? तलाक के बाद फिर से सात फेरे लेने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचा दी हलचल। खबरें हैं कि मुंबई इंडियंस के मैचों से दूरी बनाने वाले हार्दिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट और बॉलीवुड गलियारों तक दावा किया जा रहा है कि 32 साल के हार्दिक एक बार फिर शादी की तैयारी में जुटे हैं। इतना ही नहीं, वायरल रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि क्रिकेटर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं। जैसे ही शादी की खबरें सामने आईं, फैंस हैरान भी रह गए और एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई। हार्दिक की मैचों से गैरमौजूदगी ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि मई महीने में ही दोनों सात फेरे ले सकते हैं। लेकिन क्या सच में हार्दिक पांड्या चौथी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं? क्या क्रिकेट से दूरी की वजह शादी की तैयारियां हैं, या फिर वायरल खबरों के पीछे कुछ और ही सच छिपा है? आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।

---विज्ञापन---