टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों खराब सेहत से जूझ रही हैं। मुंबई के मॉनसून के बीच एक्ट्रेस वायरल फ्लू की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि उनका बुखार 103°F से भी ऊपर पहुंच गया था और दवा लेने के बाद कम होने के बावजूद बार-बार लौट रहा है। देबिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर थर्मामीटर की तस्वीर शेयर की, जिसमें 103.5°F तापमान नजर आया। उन्होंने बताया कि तेज बुखार के साथ उन्हें शरीर में दर्द, ठंड लगना, नाक बंद होना और खांसी जैसी परेशानियां हो रही हैं। इतना ही नहीं, उनका स्वाद भी पूरी तरह चला गया है। एक्ट्रेस ने मुंबईकरों से इस मौसम में अपना खास ख्याल रखने की अपील की। मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब देबिना ने बताया कि उनकी एक बेटी में भी इसी तरह के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनकी कौन सी बेटी बीमार हुई है। मां-बेटी की तबीयत खराब होने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि देबिना और गुरमीत चौधरी टीवी के चर्चित कपल हैं। दोनों लंबे समय से टीवी शोज से दूर हैं, लेकिन अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में कपल ने हिमाचल प्रदेश में अपने फार्महाउस के लिए जमीन खरीदी है, जहां हॉलीडे होम का निर्माण शुरू हो चुका है।