Saturday, 14 February, 2026

---विज्ञापन---

‘सुनीता मामी सही…’, गोविंदा के अफेयर पर भांजे ने तोड़ी चुप्पी, मराठी एक्ट्रेस संग रिश्ते पर उठाए सवाल

Govinda's Nephew Breaks Silence on Affair: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और पत्नी सुनीता के बीच चल रहे अफेयर विवाद पर भांजे कृष्णा अभिषेक ने चुप्पी तोड़ दी है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Feb 14, 2026 17:52
Share :

Govinda’s Nephew Breaks Silence on Affair: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. शादी के 38 साल के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता ने उन पर शादी के बाहर अफेयर चलाने का आरोप लगाया है. यहां तक कि सुनीता ने ये भी बताया कि लड़की का नाम कोमल है और वो बॉलीवुड में एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है. सुनीता के इन आरोपों पर गोविंदा ने भी पलटवार किया. वहीं, इस पूरे मामले में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने चुप्पी तोड़ दी है और खुलकर इस पर अपनी राय रखी है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा और मामी सुनीता से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की. कृष्णा अभिषेक ने कहा, ‘सुनीता मामी को सारी चीजें कहने का हक है वो उनकी पत्नी हैं. इसमें कोई दूसरा क्या कहेगा? यह पति-पत्नी के बीच की बात है. यह उनका निजी मामला है. उन्हें खुद की बात सामने रखने का हक है.’ अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

First published on: Feb 14, 2026 05:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.