बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों के बीच चल रही कथित अनबन और बयानों ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज कर दी है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनकी निजी जिंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की। वहीं, अब गोविंदा की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आने की बात कही जा रही है। इस पूरे विवाद के बीच अब गोविंदा और सुनीता के बच्चे यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा भी चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि माता-पिता के बीच चल रहे विवाद का असर उनके बच्चों पर भी पड़ सकता है। कुछ नेटिजन्स ने सवाल उठाया कि जब गोविंदा और सुनीता को अपने बच्चों के करियर और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए, तब उनके बीच की अनबन ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। यशवर्धन लंबे समय से बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वहीं, टीना की शादी को लेकर भी सुनीता पहले चिंता जाहिर कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि गोविंदा दूसरों को लॉन्च कर रहे हैं, लेकिन अपने बच्चों के लिए फिल्म नहीं बना रहे। एक अन्य यूजर ने माता-पिता के विवाद पर यश और टीना के लिए चिंता जताई। गौरतलब है कि सुनीता पहले भी कह चुकी हैं कि गोविंदा ने यशवर्धन के फिल्मी करियर में पर्याप्त मदद नहीं की। अब देखना होगा कि इस पारिवारिक विवाद का आगे क्या असर होता है।