गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी लंबे वक्त से चर्चा में है। कभी दोनों के तलाक की खबरें सामने आती हैं, तो कभी गोविंदा का नाम किसी एक्ट्रेस से जोड़ा जाता है। सुनीता भी कई इंटरव्यू में पति के कथित अफेयर्स को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। अब गोविंदा ने इन चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, 7 अगस्त को गोविंदा मुंबई एयरपोर्ट पर अपने मैनेजर शशि सिन्हा के साथ नजर आए। उनके साथ एक एक्ट्रेस भी थीं, जिनकी पहचान कोमल रानी स्वर्णकार के तौर पर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों उत्तराखंड में एक इवेंट के लिए रवाना हुए थे। गोविंदा के साथ कोमल को देखकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके कथित अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों ने इसे सुनीता के पुराने बयान से भी जोड़ दिया, जिसमें उन्होंने ‘कोमल’ नाम का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर उन्हें गोविंदा के खिलाफ कोई सबूत मिला तो वह उन्हें माफ नहीं करेंगी। अब जब गोविंदा से इस कथित अफेयर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने एक्ट्रेस का नाम लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी किसी लड़की का नाम खराब करने की सीख नहीं मिली। वहीं, सुनीता के बयानों पर गोविंदा ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि सुनीता उन्हें प्यार से गाली देती हैं और वह उसे भी प्यार की तरह लेते हैं। गोविंदा ने यह भी कहा कि परिवार और बच्चों को संभालने में सुनीता का बड़ा योगदान रहा है। आखिर में उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी से दूरी बनाने के लिए उस पर आरोप लगाना या कामयाबी के लिए अपनों की बुराई करना जरूरी है?