बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर जिंदगी की नई शुरुआत कर ली। दोनों ने बेहद सादगी से रजिस्टर मैरिज की, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। शादी के बाद जहां आमिर की नई शुरुआत चर्चा में है, वहीं गौरी स्प्रैट की पिछली शादीशुदा जिंदगी भी सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट पहले कुणाल नाम के शख्स की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि कुणाल पेशे से मॉडल और एक्टर हैं। दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी और उनके एक बेटे, क्विन, का जन्म हुआ। हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ीं और साल 2023 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद बेटे क्विन की कस्टडी गौरी को मिली। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान गौरी के बेटे क्विन को भी अपना मानते हैं। शादी समारोह में क्विन अपनी मां के साथ मौजूद था। इस खास मौके पर गौरी के माता-पिता भी शामिल हुए और बेटी की नई शुरुआत के गवाह बने। गौरी स्प्रैट एंग्लो-इंडियन हैं और बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। गौरी ईसाई धर्म का पालन करती हैं। आमिर और गौरी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। इस इंटिमेट वेडिंग में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान जैसे मेहमान शामिल हुए। हालांकि, आमिर के करीबी दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान इस समारोह में नजर नहीं आए।