Lock Upp Season 2 में आखिरकार गौरव और आकांक्षा चमोला का आमना-सामना हो गया। विजिटर बनकर शो में पहुंचे गौरव ने आकांक्षा से अपनी नाराज़गी भी जाहिर की और उनका हौसला भी बढ़ाया। आकांक्षा से मिलते ही गौरव ने कहा, "तुम खुश हो? बैंड बजा दी यार तुमने मेरी।" उन्होंने बताया कि तलाक और बायसेक्सुअलिटी को लेकर आकांक्षा के खुलासों के बाद बाहर उन्हें लगातार लोगों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। गौरव ने कहा कि शो के अंदर आकांक्षा जो भी कह रही हैं, उसका जवाब उन्हें बाहर देना पड़ रहा है। बातचीत के दौरान गौरव भावुक भी हो गए। उन्होंने साफ कहा कि वह आकांक्षा को सपोर्ट करने आए हैं, लेकिन तलाक का ऐलान करने में जल्दबाज़ी हुई। उनके मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक इस बारे में इंतजार किया जा सकता था। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आकांक्षा ने खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पर जाने से करीब एक हफ्ते पहले गौरव को तलाक लेने के अपने फैसले की जानकारी दी थी। गौरव ने बताया कि उन्होंने निजी दर्द और मानसिक तनाव के बावजूद शो की शूटिंग पूरी की और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। हालांकि, गौरव ने साफ कर दिया कि जब तक उनका रिश्ता कानूनी रूप से खत्म नहीं होता, वह आकांक्षा का साथ देते रहेंगे क्योंकि वह अभी भी उनकी पत्नी हैं।