नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो Lock Upp Season 2 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हर एपिसोड के साथ नए खुलासे और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में टीवी स्टार गौरव खन्ना ने शो में बतौर विजिटर एंट्री की, जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि आकांक्षा चमोला और गौरव के बीच बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। हालांकि, गौरव की एंट्री के बाद वैसा कोई बड़ा विवाद देखने को नहीं मिला। उन्होंने आकांक्षा से बातचीत करते हुए कहा कि उनके सेपरेशन की खबर काफी बड़ी हो चुकी है और बाहर लोगों को जवाब देना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से वह शो में आए ताकि कई बातें साफ कर सकें। गौरव ने यह भी कहा कि लोगों को उनका और आकांक्षा का रिश्ता नकली लगता है, जो उन्हें काफी दुख पहुंचाता है। बातचीत के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया कि गौरव उनकी बायसेक्सुअलिटी के बारे में पहले से जानते थे। यह बात सुनकर फैंस के साथ-साथ शो की होस्ट फराह खान भी हैरान रह गईं। इस बीच गौरव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने कहा, "जो दस साल खेल गई मेरे साथ, वो शो तो जीत जाएगी।" उनके इस कमेंट को कुछ लोगों ने तारीफ तो कुछ ने तंज बताया। वहीं, आकांक्षा के खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और उनके गेम पर सवाल उठा रहे हैं।

---विज्ञापन---