टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए बयानों ने उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में आकांक्षा चमोला ने दावा किया कि वह पिछले एक साल से गौरव खन्ना से अलग रह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके रिश्ते में काफी दूरियां आ चुकी हैं और जल्द ही दोनों का तलाक हो सकता है। आकांक्षा के इस बयान के बाद फैंस हैरान रह गए और दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। इन खबरों के बीच अब गौरव खन्ना ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में वह 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर नजर आए, जहां पैपराजी ने उनसे तलाक की अफवाहों पर सवाल किया। इस दौरान गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा, "वो मेरी पत्नी है यार..."। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे रिश्ते को लेकर सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। हालांकि, गौरव ने तलाक की खबरों पर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया। ऐसे में एक तरफ आकांक्षा के दावे हैं, तो दूसरी ओर गौरव का सहज और सकारात्मक रुख। दोनों के अलग-अलग बयानों ने फैंस को असमंजस में डाल दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर क्या फैसला लेते हैं।