टीवी एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। OTT रियलिटी शो लॉकअप में पत्नी आकांक्षा चमोला के निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों के बाद अब दोनों के रिश्ते को लेकर बहस छिड़ गई है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में गौरव बतौर विजिटर पहुंचे, जहां शादी टूटने की खबरों के बाद पहली बार दोनों आमने-सामने आए। इस दौरान गौरव ने आकांक्षा से कहा कि उन्होंने शो में अपना गेम मजबूत करने के लिए शादी टूटने का ऐलान करने में जल्दबाजी की। हालांकि, इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गौरव को ही निशाने पर लेना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि बिग बॉस 19 में सबसे पहले गौरव ने ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को सार्वजनिक किया था, जब उन्होंने बताया था कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा मां नहीं बनना चाहतीं। उस बयान के बाद आकांक्षा को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी और कई लोगों ने गौरव पर सहानुभूति बटोरने का आरोप लगाया था। अब लॉकअप में आकांक्षा ने अपनी सेक्शुअलिटी और रिश्ते से जुड़े कई निजी खुलासे किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे "जैसी करनी वैसी भरनी" बता रहे हैं। वहीं, गौरव के शो से जाने के बाद आकांक्षा भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि मां न बनने के फैसले की वजह से उन्हें लंबे समय तक जज किया गया, जबकि अब भी उन्हें ही रिश्ता टूटने का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर दोनों के बयानों को लेकर बहस तेज है और दर्शक इस पूरे विवाद पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

---विज्ञापन---