रियलिटी शो Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला द्वारा अपनी शादी और तलाक को लेकर किए गए खुलासों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। शो के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा ने खुलासा किया कि उनकी और गौरव खन्ना की करीब दस साल पुरानी शादी टूटने की सबसे बड़ी वजह दोनों की अलग-अलग सोच है। उन्होंने बताया कि गौरव पिता बनना चाहते हैं, जबकि वह न तो मां बनना चाहती हैं और न ही उनके भीतर मदरहुड की इच्छा है। इसी कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि आकांक्षा के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे शो में चर्चा बटोरने की रणनीति या पीआर स्टंट बता रहे हैं। इसी बीच अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एंट्री ने इस पूरे विवाद को और हवा दे दी है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर Lock Upp 2 का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आकांक्षा अपने तलाक की वजह बताती नजर आ रही हैं। इसी पोस्ट पर राखी सावंत ने हंसने वाली इमोजी के साथ सिर्फ एक शब्द लिखा—"झूठी।" राखी के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स का मानना है कि गौरव और आकांक्षा का रिश्ता पहले हमेशा मजबूत नजर आया है और दोनों सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं। ऐसे में अचानक तलाक की खबर पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, गौरव खन्ना ने अब तक आकांक्षा के बयानों या राखी सावंत की टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

---विज्ञापन---