क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे खेल जगत और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि अमनप्रीत पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। बुधवार, 6 मई को उन्होंने चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली।अमनप्रीत सिंह गिल पंजाब क्रिकेट का जाना-माना नाम रहे हैं। मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन और शांत स्वभाव ने उन्हें खिलाड़ियों और फैंस के बीच खास पहचान दिलाई थी। उनके अचानक निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। कई खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें याद करते हुए दुख जताया है। कम उम्र में उनका यूं दुनिया छोड़ जाना हर किसी को भावुक कर रहा है।

---विज्ञापन---