5 मई फिल्म इंडस्ट्री के लिए खुशियों और गम का अजीब संगम बन गया। एक तरफ थलापति विजय की चुनावी जीत से जश्न का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ अचानक आई दो दुखद खबरों ने पूरे सिनेमा जगत को सदमे में डाल दिया। सबसे पहले मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर संतोष के. नायर के सड़क हादसे में निधन की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि उनकी कार का एक्सीडेंट बेहद भीषण था, जिसमें गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इंडस्ट्री अभी इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि उसी दिन मशहूर प्रोड्यूसर आर. बी. चौधरी के निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उदयपुर के पास एक कार हादसे में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके जाने से परिवार और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही गहरे शोक में हैं।