अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं और उनकी शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी से हो चुकी है। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कपूर सिस्टर्स के शानदार फैशन स्टेटमेंट की रही। होने वाली दुल्हन अंशुला कपूर ने डिजाइनर ब्रांड Itrh का कस्टम-मेड गोल्डन-बेज लहंगा पहना था। जरदोजी, गोटा-पट्टी, मोतियों और कुंदन वर्क से सजे उनके ब्लाउज की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी और मिरर वर्क वाले लहंगे की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है। उनके लुक का सबसे खास आकर्षण रंग-बिरंगा पंजाबी फुलकारी दुपट्टा रहा, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं, पोल्की और कुंदन जूलरी ने उनके ब्राइडल लुक को और खास बना दिया। जाह्नवी कपूर ने इस मौके पर पिंक बनारसी सिल्क साड़ी में शाही अंदाज दिखाया। डिजाइनर Label Sourav Das की इस साड़ी की कीमत 85 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं खुशी कपूर ने तरुण तहिलियानी का पेस्टल पिंक शरारा सेट पहना, जिसकी कीमत करीब 2.09 लाख रुपये बताई जा रही है। शनाया कपूर ने सिंपल लेकिन एलिगेंट आइवरी कुर्ता सेट चुना, जिसकी कीमत लगभग 34,900 रुपये है। उन्होंने अपने लुक को कुंदन और मोती जड़े ईयररिंग्स के साथ पूरा किया। कुल मिलाकर, अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू होते ही कपूर परिवार का फैशन गेम सोशल मीडिया पर छा गया है। हालांकि इस मौके पर फैंस ने सोनम कपूर और रिया कपूर की कमी भी खूब महसूस की।

---विज्ञापन---