इस वक्त एंटरटेनमेंट जगत से एक बेहद शॉकिंग और भावुक कर देने वाली खबर सामने आ रही है। 54 साल की पॉपुलर और टैलेंटेड यूट्यूबर Pankaj Bhadouria के ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आने की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। साल 2010 में MasterChef India की पहली विनर रहीं पंकज भदौरिया के कैंसर से जूझने की खबर ने हर तरफ हलचल मचा दी है। अपने हाथों के लाजवाब स्वाद और शानदार कुकिंग टैलेंट से ट्रॉफी जीतने वाली पंकज आज हर घर का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। लाखों लोगों को अपने जायके का दीवाना बनाने वाली पंकज को लेकर आई इस खबर ने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। हमेशा मुस्कुराकर लोगों को कुकिंग सिखाने वाली पंकज की अचानक बिगड़ी तबीयत ने हर किसी को हैरान और भावुक कर दिया है।

आपको बता दें कि मशहूर कुकिंग स्टार Pankaj Bhadouria ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर अपनी हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। 54 साल की पंकज भदौरिया ने हॉस्पिटल बेड से अपनी एक इमोशनल तस्वीर पोस्ट करते हुए खुलासा किया कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। दर्द में भी हिम्मत और चेहरे पर मुस्कान बनाए रखते हुए MasterChef विनर ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा —“मुझे ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोज हुआ है… मुझे आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।” 🙏हमेशा लोगों को स्वाद और खुशियां बांटने वाली पंकज की ये पोस्ट सामने आते ही फैंस भावुक हो गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे।

---विज्ञापन---