एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फिल्म, टेलीविजन और थिएटर की दुनिया में दशकों तक अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले मशहूर अमेरिकन एक्टर जॉन सायफर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। जॉन सायफर ने अपने लंबे करियर में थिएटर, ब्रॉडवे, टेलीविजन और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 1957 में म्यूजिकल प्रोडक्शन ‘सिंड्रेला’ से टेलीविजन पर डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने प्रिंस क्रिस्टोफर का किरदार निभाया था और उनके साथ जूली एंड्रयूज नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘Man of La Mancha’, ‘The Night of the Iguana’, ‘1776’ और ‘Evita’ जैसे चर्चित थिएटर प्रोडक्शंस में काम किया। ‘1776’ में थॉमस जेफरसन का उनका किरदार खासा पसंद किया गया। टेलीविजन पर उन्हें ‘Hill Street Blues’ से बड़ी पहचान मिली, जिसमें उन्होंने चीफ फ्लेचर डेनियल्स का रोल निभाया। वह ‘Major Dad’ और ‘Batman Beyond’ का भी हिस्सा रहे। हॉलीवुड में उन्होंने ‘Valdez Is Coming’ से कदम रखा और ‘Masters of the Universe’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई शानदार किरदार निभाए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।