एक वायरल वीडियो ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। भारत से लेकर पाकिस्तान तक लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो में हानिया अपना हेयरस्टाइल करवाती नजर आ रही हैं और हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार होती दिख रही हैं। वीडियो में हानिया की आवाज लड़खड़ाती हुई सुनाई दे रही है और वह काफी थकी हुई भी नजर आ रही हैं। इसे देखकर कुछ नेटिजन्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस नशे में थीं। कुछ यूजर्स ने तो सवाल तक कर दिया कि क्या उन्होंने शराब पी है या किसी ड्रग का सेवन किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी तरफ हानिया के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं। फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस नशे में नहीं, बल्कि बेहद थकी हुई हो सकती हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ज्यादा चिल्लाने, लगातार काम करने या एक्सट्रीम थकान की वजह से उनकी आवाज और बोलने का अंदाज ऐसा हो सकता है। कई यूजर्स ने ट्रोलर्स को बिना किसी पुष्टि के हानिया को जज करने से भी रोकने की अपील की।बता दें कि हानिया आमिर पाकिस्तान की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं और भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ‘पाकिस्तान की आलिया भट्ट’ कहा जाता है। पिछले साल उनका नाम मशहूर रैपर बादशाह के साथ भी जोड़ा गया था। वहीं, हानिया दिलजीत दोसांझ के साथ Sardaar Ji 3 में नजर आई थीं, जिसकी भारत में रिलीज नहीं हुई थी।